करेंट अफेयर्स : 13 जुलाई 2026
आज का सुविचार
खुद को प्रेरित करो, क्योंकि कोई और तुम्हारे लिए ऐसा करने नहीं आएगा
Multiple Choice Q & A
1. In which state will India’s first hydrogen-powered passenger train be launched on the Jind-Sonipat route?
जींद-सोनीपत रूट पर भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित यात्री ट्रेन किस राज्य में शुरू की जाएगी?
Answer: Haryana / हरियाणा
2. Which scheme has been approved by the Central Government with an initial budget of Rs 3,000 crore to protect 15,000 sacred groves across the country?
केंद्र सरकार ने 15,000 पवित्र वनों के संरक्षण के लिए 3,000 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट के साथ किस योजना को मंजूरी दी है?
Answer: Aastha Van Sanrakshan Yojana / आस्था वन संरक्षण योजना
3. Which two former Indian cricket captains were recently inducted into the ICC Hall of Fame alongside Kevin Pietersen?
हाल ही में केविन पीटरसन के साथ किन दो पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तानों को आईसीसी (ICC) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
Answer: Sourav Ganguly and Anjum Chopra / सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा
4. Who won the women’s singles title at the Wimbledon 2026 tennis tournament?
विंबलडन 2026 टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब किसने जीता है?
Answer: Linda Noskova / लिंडा नोस्कोवा
5. Which Indian shooter won the gold medal in the women’s trap event at the ISSF Shotgun World Cup 2026 held in Lonato?
लोनाटो में आयोजित (ISSF)आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप 2026 मे महिला ट्रैप स्पर्धा में किस भारतीय निशानेबाज ने स्वर्ण पदक जीता?
Answer: Neeru Dhanda / नीरू धांडा
6. Who became the youngest Indian woman cricketer to take a five-wicket haul in a Test match at Lord’s?
लॉर्ड्स में टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं?
Answer: Kranti Gaud / क्रांति गौड़
7. Which Indian institute became the first to have its quantum algorithm verified by the Quantum Advantage Tracker for simulating subatomic particles?
उपपरमाण्विक कणों के अनुकरण के लिए ‘क्वांटम एडवांटेज ट्रैकर’ द्वारा अपने क्वांटम एल्गोरिदम को सत्यापित कराने वाला पहला भारतीय संस्थान कौन सा बन गया है?
Answer: BITS Pilani / बिट्स पिलानी
8. What bilateral trade target have India and New Zealand set for 2030?
भारत और न्यूज़ीलैंड ने वर्ष 2030 के लिए द्विपक्षीय व्यापार का कितना लक्ष्य निर्धारित किया है?
Answer: ₹35,000 crore / ₹35,000 करोड़
9. Which Indian Grandmaster won the 6th La Plagne Open 2026 chess tournament in France?
फ्रांस में आयोजित छठी ला प्लान्य ओपन 2026 शतरंज प्रतियोगिता किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीती?
Answer: Pa. Iniyan / पा. इनियन
10. Which four new wildlife conservation projects were approved by the Governing Body of National CAMPA in July 2026?
जुलाई 2026 में राष्ट्रीय CAMPA की गवर्निंग बॉडी ने किन चार नए वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी?
Answer: River Dolphins, Project Snow Leopard Phase-II, Indian Rhinoceros and Wild Water Buffalo / नदी डॉल्फिन, प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड चरण-II, भारतीय गैंडा और जंगली जल भैंसा
11. Which 17th-century Buddhist monastery in Nepal, recently restored with India’s financial assistance, has won the prestigious UNESCO Asia-Pacific Heritage Award?
नेपाल का कौन सा 17वीं शताब्दी का बौद्ध मठ, जिसे हाल ही में भारत की वित्तीय सहायता से पुनर्जीवित किया गया है, उसने प्रतिष्ठित यूनेस्को (UNESCO) एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार जीता है?
Answer: Jestha Varna Mahavihar / जेष्ठ वर्ण महाविहार
12. Which Indian has recently been appointed to SWIFT’s Global Supervisory Board?
हाल ही में किस भारतीय को स्विफ्ट (SWIFT) के ग्लोबल सुपरवाइजरी बोर्ड में नियुक्त किया गया है
Answer: Dilip Asbe / दिलीप अस्बे
13. The Khawthlangtuipui river, recently in the news due to severe flooding in Mizoram, is internationally known by which name in Bangladesh?
हाल ही में मिजोरम में भयंकर बाढ़ के कारण चर्चा में रही खवाथलांगतुइपुई (Khawthlangtuipui) नदी को बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस नाम से जाना जाता है?
Answer: Karnaphuli River / कर्णफुली नदी
14. In which country is ‘Phu Quoc Island’ located—an island that has recently been in the news due to a tragic boat accident involving Indian tourists?
हाल ही में भारतीय पर्यटकों से जुड़ी एक दुखद नाव दुर्घटना के कारण खबरों में रहा ‘फू क्वोक द्वीप’ (Phu Quoc Island) किस देश में स्थित है?
Answer: Vietnam / वियतनाम
15. Which Indian state’s Health Department recently launched a Mass Drug Administration (MDA) drive with the aim of eliminating Lymphatic Filariasis by 2030?
हाल ही में किस भारतीय राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 2030 तक लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (हाथीपाँव) को खत्म करने के लक्ष्य के साथ ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ (MDA) अभियान शुरू किया है?
Answer: West Bengal / पश्चिम बंगाल
Static GK MCQ
16. Which vector-borne disease is transmitted by the bite of an infected female Aedes aegypti mosquito?
कौन सा वाहक-जनित रोग संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) मच्छर के काटने से फैलता है?
Answer: Dengue / डेंगू
17. Which is the largest organ of the human lymphatic system?
कौन सा मानव लसीका तंत्र (lymphatic system) का सबसे बड़ा अंग है?
Answer: Spleen / प्लीहा (तिल्ली)
18. Who was the first Chairman of the Indian Space Research Organisation (ISRO)?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले अध्यक्ष कौन थे?
Answer: Vikram Sarabhai / विक्रम साराभाई
19. In which country is the Great Victoria Desert located?
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल किस देश में स्थित है?
Answer: Australia / ऑस्ट्रेलिया
20. Which Indian state currently holds the maximum number of UNESCO World Heritage Sites?
वर्तमान में किस भारतीय राज्य में यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थलों की संख्या सबसे अधिक है?
Answer: Maharashtra / महाराष्ट्र
Leave a Comment